Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Adityapur News: आसंगी नीचे टोला में 12.73 लाख की लागत से सड़क निर्माण शुरू, वार्ड-25 के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-25 अंतर्गत आसंगी नीचे टोला में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को पार्षद उत्तरा प्रधान ने 1000 फीट लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 12 लाख 73 हजार 47 रुपये 7 पैसे की लागत आएगी। सड़क निर्माण का कार्य एन.एस. कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। निर्माण एजेंसी ने दावा किया है कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय से पहले कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिल सके।

बरसात में सबसे अधिक होती थी परेशानी
शिलान्यास के दौरान पार्षद उत्तरा प्रधान ने कहा कि आसंगी नीचे टोला की यह सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में थी। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि समय पर निर्माण पूरा होने से इस वर्ष ही लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

वार्ड के समग्र विकास पर रहेगा फोकस
पार्षद ने कहा कि सड़क निर्माण केवल शुरुआत है। वार्ड में पेयजल, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए नगर निगम प्रशासन का भी आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी से सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ करने की अपील की, ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार जारी रखने की मांग भी की।

ये रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम में पितोवास प्रधान, अश्वनी प्रधान, सपन प्रधान, लखन हासदा, उप प्रमुख लखन प्रधान, बुदेश्वर मारडी, गोपाल प्रधान, उत्तम प्रधान, अनिल महतो, पंचू प्रधान, प्रमिला प्रधान, सुनिला प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिलाओं में बेलो देवी, रेखा देवी, कल्पना प्रधान, बेला देवी, शांतना देवी, ममता देवी, पिंकी देवी, रजनी देवी और डाइसी कुजूर देवी समेत कई स्थानीय महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !