Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Latehar ACB Raid: लातेहार में ACB का बड़ा एक्शन, 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Latehar ACB Raid: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लातेहार जिले में बड़ी कार्रवाई की है. मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

जानकारी के मुताबिक, पंचायत सचिव द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत ACB को मिली थी. शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो की टीम ने पहले पूरे मामले का सत्यापन किया. आरोप सही पाए जाने पर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की गई.

जैसे ही नागेश्वर रजक ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से तैनात ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया.



गिरफ्तारी के बाद आरोपी पंचायत सचिव को पूछताछ के लिए ACB अपने साथ ले गई. ब्यूरो ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !