Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-01

Ghatshila Police Success: जमशेदपुर घाटशीला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार

Ghatshila Police Success: जमशेदपुर घाटशीला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,, जंहा घाटशीला के मऊभंडार के एक दुकान से 11 जून को हुई थी बड़ी चोरी की घटना, जिसमे पुलिस ने बिहार के पूर्णिया से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि ये लोग घाटशीला के एक दुकान मे काम कर रहें थे, जैसे ही मौका मिला दोनों ने मोबाईल दुकान मे दुकान के सभी मोबाइल फोन और एक टैब की चोरी की घटना को अंजाम देकर बिहार भाग गए थे।

जैसे ही टैब चालू किया उसके बाद इनका लोकेशन मिला, जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है, इन दोनों के पास से 7 लाख 50 हजार के चोरी की मोबाईल बरामद किया गया है, साथ ही 25 हजार भी पुलिस ने जप्त किया है, चोरी 50 मोबाईल और 50 हजार रूपये की चोरी हुई थी, जिसका पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है, फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !