Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Chandil Fire Incident: चांडिल के भालुकोचा स्थित लाइन होटल में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के भालुकोचा स्थित यदुवंशी लाइन होटल में गुरुवार को अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते लपटें होटल के एक हिस्से तक फैल गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। होटल से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने में करीब 45 मिनट का समय लग गया। इस दौरान लोगों ने पानी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग को काबू में करने की कोशिश जारी रखी।

फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पूरी तरह बुझाई आग
दमकल वाहन मौके पर पहुंचने के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इससे आग आसपास के अन्य हिस्सों तक फैलने से बच गई। घटना में होटल के अंदर रखा फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग किस वजह से लगी, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !