Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Jharkhand High Court: स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक परीक्षा-2016 मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमिशन को मिली 3 महीने की मोहलत, झारखंड हाईकोर्ट ने बढ़ाया कार्यकाल

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त परीक्षा-2016 के मामले में जांच कर रहे फैक्ट फाइंडिंग कमिशन को अपनी जांच पूरी करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है. यह फैसला न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत में मीना कुमारी और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान लिया गया.

अदालत ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश गौतम कुमार चौधरी के नेतृत्व वाले वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमिशन का कार्यकाल भी तीन महीने बढ़ा दिया है. कमिशन ने अदालत को बताया कि जांच पूरी करने और अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्धारित समय समाप्त होने वाला है, इसलिए उन्हें अतिरिक्त समय की जरूरत है.



याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता शेखर गुप्ता ने अदालत में अपना पक्ष रखा. इससे पहले, झारखंड हाईकोर्ट ने फैक्ट फाइंडिंग कमिशन को तीन महीने के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !