Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-01

DC Inspection Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीसी का निरीक्षण

DC Inspection Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला शुरू होने में अब गिनती के 10 दिन बचे हैं। ऐसे में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कांवरिया पथ, मेला क्षेत्र और कांवरिया रूट लाइन का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बाघमारा बस स्टैंड, बाघमारा टेंट सिटी, कोठिया टेंट सिटी निर्माण स्थल, सरसा, भलुवा, परित्राण पार्किंग स्थल सहित दुम्मा बॉर्डर का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया।
डीसी ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को बाघमारा बस स्टैंड और कोठिया में श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए बनाए जाने वाले टेंट सिटी में सुविधा और सुरक्षा के साथ साफ-सफाई, पेयजल और वेंटिलेशन पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया। साथ ही टेंट सिटी से शौचालय की निश्चित दूरी के अलावा बिजली व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया।
डीसी ने विभागीय अधिकारियों को परित्राण के पास वाहन पड़ाव स्थल पर बैरिकेडिंग, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय, स्नानगृह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मेला के दौरान स्वास्थ्य कैंप, साउंड सिस्टम, साफ-सफाई और बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने नगर निगम को सरकार भवन मोड़, तिवारी चौक, जलसार मोड़, शिवगंगा और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई और कचड़ा उठाने पर विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में 24 घंटे सफाई व्यवस्था होनी चाहिए।
इस दौरान डीसी ने इंट्रीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों सहित मनसिंघी, नेहरू पार्क, शिवराम झा चौक में तैयारियों का जायजा लिया और सारी तैयारियां समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
श्रावणी मेला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जिसमें लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए आते हैं। यह मेला 30 दिनों तक चलता है और इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाते हैं।
श्रावणी मेला की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निरीक्षण से मेले के सफल आयोजन में मदद मिलेगी। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं¹।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !