Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Ranchi News : कोडरमा फोर लेन परियोजना पर हाईकोर्ट ने वैकल्पिक मार्ग की DPR जल्द मंजूर करने का दिया निर्देश

Ranchi News : कोडरमा से मेघाटारी तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन परियोजना को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने NHAI, झारखंड सरकार और बिहार सरकार को मिलकर वैकल्पिक मार्ग की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को जल्द मंजूरी दिलाने और परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।


सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि वैकल्पिक मार्ग की डीपीआर तैयार कर ली गई है और मंजूरी के लिए इसे NHAI मुख्यालय भेज दिया गया है।


चीफ जस्टिस एम. एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सभी संबंधित पक्षों को आपसी समन्वय के साथ परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर परियोजना में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई सितंबर में होगी।

वन्यजीव अभयारण्य को बचाने के लिए बदला गया मार्ग

इससे पहले NHAI ने अदालत को बताया था कि राज्य वन्यजीव बोर्ड ने परियोजना के पुराने प्रस्तावित मार्ग को मंजूरी नहीं दी थी, क्योंकि उससे कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य प्रभावित होने की आशंका थी। इसके बाद वन्यजीव बोर्ड ने ऐसा वैकल्पिक मार्ग सुझाया, जिससे अभयारण्य को नुकसान न पहुंचे। उसी नए मार्ग के आधार पर डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !