Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

JPSC-JSSC Reform Manch: लोकभवन वार्ता के लिए छात्रों की टीम तय, JPSC-JSSC सुधार मंच ने घोषित किया 8 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल

JPSC-JSSC Reform Manch: JPSC-JSSC Reform Manch ने लोकभवन में प्रस्तावित वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर दी है. प्रतिनिधिमंडल में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, संदीप कुमार और शालू सिंह को शामिल किया गया है. मंच के अनुसार, वार्ता के दौरान सभी मांगें और पक्ष केवल छात्र प्रतिनिधि ही सरकार के समक्ष रखेंगे.


पत्रकार और कानूनविद निभाएंगे अभिभावक व मार्गदर्शक की भूमिका

प्रतिनिधिमंडल के साथ पत्रकार शंभूनाथ चौधरी और विकास वर्मा तथा कानूनविद अजीत कुमार मौजूद रहेंगे. मंच ने स्पष्ट किया है कि ये तीनों केवल अभिभावक और मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे. वे बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की बातचीत, बयान या तथ्य प्रस्तुत नहीं करेंगे.


बैठक के लिए बनाए गए स्पष्ट नियम

JPSC-JSSC Reform Manch ने निर्देश दिया है कि पत्रकार प्रतिनिधि बैठक में प्रवेश के समय माइक, कैमरा, रिकॉर्डिंग डिवाइस या किसी भी प्रकार का साउंड सिस्टम साथ नहीं ले जाएंगे. मंच का कहना है कि पूरी वार्ता छात्रों के नेतृत्व में शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और निर्धारित नियमों के तहत संपन्न होगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !