Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Dumri MLA Jairam Mahto: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के 13वें दिन धरना स्थल पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, अभ्यर्थियों से मिलकर हुए भावुक; सरकार से वार्ता का किया समर्थन

Dumri MLA Jairam Mahto: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के 13वें दिन डुमरी विधायक जयराम महतो आंदोलन स्थल पहुंचे. उन्होंने दूसरे टेंट में जाकर आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व मांगों को विस्तार से सुना.

छात्रों से बातचीत के दौरान जयराम महतो भावुक भी दिखाई दिए. उन्होंने आंदोलन कर रहे युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि छात्रों के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर वह उनके साथ खड़े रहेंगे और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएंगे.

विधायक ने सरकार से बातचीत के लिए गए छात्र प्रतिनिधिमंडल की पहल का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यदि संवाद के जरिए छात्रों की जायज मांगों का समाधान निकलता है तो यह आंदोलन और छात्रों, दोनों के हित में होगा. सरकार को छात्रों की बात गंभीरता से सुननी चाहिए और सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए.



गौरतलब है कि JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार 13वें दिन भी जारी है. विभिन्न मांगों को लेकर छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे हैं. वहीं सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच चल रही वार्ता को लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !