Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Ranchi News : दो दिन में तीन लापता बच्चे बरामद, बहला-फुसलाकर ले जा रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Ranchi News : खलारी थाना क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जा रहे एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।


3 अगस्त को बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत कई संभावित स्थानों पर लगातार तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी बारीकी से जांच की गई।

गढ़वा रोड स्टेशन से बच्चों के साथ मिला आरोपी, भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत

जांच के दौरान पुलिस ने गढ़वा रोड, हैदरनगर जंक्शन (रेहला) से तीनों बच्चों को एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पलामू निवासी रंजीत सिंह के रूप में बताई।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चों को खलारी स्टेशन से बहला-फुसलाकर गलत इरादे से अपने साथ ले जा रहा था। बरामद किए गए तीनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !