Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-06

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 3 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा, सीएम हेमंत सोरेन ने जताई संवेदना

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के बीच, झारखंड सरकार ने मानवीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से असम के लिए 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को पत्र लिखकर इस सहयोग की जानकारी दी और संकट की घड़ी में झारखंड की ओर से हरसंभव साथ देने का भरोसा जताया।

पत्र में जताई संवेदना, सहयोग का भरोसा
पत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि असम इस समय विनाशकारी बाढ़ की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है, जिससे जान-माल का व्यापक नुकसान हुआ है और हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में असम के लोगों के साथ खड़ा होना सभी का नैतिक दायित्व है। इसी भावना के तहत झारखंड सरकार ने राहत कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया है।

नागरिकों से भी मदद की अपील
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के नागरिकों से भी आगे आकर असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में असम के लोगों का साहस और एक-दूसरे के प्रति सहयोग प्रेरणादायक है। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दोहराया।

हेमंत सोरेन ने अपने संदेश में मां कामाख्या से प्रार्थना की कि असम जल्द इस प्राकृतिक आपदा से उबरकर सामान्य स्थिति में लौटे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में यदि अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो झारखंड सरकार सहयोग के लिए तैयार रहेगी। साथ ही उन्होंने झारखंड की जनता की ओर से सभी प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !