Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-01

Seraikela DC Hears Complaints: सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, उपायुक्त ने जनता की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

सरायकेला: समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

जनसुनवाई में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। इस दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए टीकाकरण और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा जैसी विविध समस्याएं सामने आईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को ध्यानपूर्वक सुनकर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की मौके पर जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके l

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !