Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Kharsawan News: खरसावां में सर्पदंश का शिकार हुई महिला, तालाब जाने के दौरान रास्ते में सांप ने पैर में डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Kharsawan News: खरसावां थाना क्षेत्र के बड़ाबांबो गांव में रविवार को एक महिला सर्पदंश का शिकार हो गई. तालाब में नहाने जा रही महिला को रास्ते में जहरीले सांप ने पैर में डस लिया. पीड़िता की पहचान बिना महतो के रूप में हुई है. बताया गया कि वह रोज की तरह तालाब की ओर जा रही थी. इसी दौरान झाड़ियों के पास से निकले सांप ने उसके पैर में काट लिया. सांप के डसते ही महिला की हालत बिगड़ने लगी.

परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे
घटना के बाद परिजन बिना महतो को लेकर आनन-फानन में सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया. समय पर अस्पताल पहुंचने से उनकी जान बच गई. चिकित्सकों के मुताबिक महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है. समय पर इलाज मिलने के कारण खतरा टल गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !