Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में ACB ने की पूर्व उत्पाद अधिकारी अमर मेहता से घंटों पूछताछ

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के बहुत चर्चित शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार आगे बढ़ रही है. शुक्रवार को पूर्व उत्पाद विभाग के अधिकारी अमर मेहता से विस्तार से पूछताछ की गई. 

अमर मेहता निर्धारित समय पर एंटी करप्शन ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे, जहां उनका बयान दर्ज किया गया. वह अभी भूमि अभिलेख विभाग में काम कर रहे हैं, लेकिन पहले उत्पाद विभाग में तैनात थे. इसलिए शराब नीति और प्रशासनिक फैसलों के बारे में उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली गईं.

सूत्रों के मुताबिक, एंटी करप्शन ब्यूरो यह जानने की कोशिश कर रही है कि विभाग में नियमों का पालन कैसे किया गया और किन अधिकारियों की क्या भूमिका थी. जांच एजेंसी कथित गड़बड़ियों से जुड़े तथ्यों का मिलान उपलब्ध दस्तावेजों और रिकॉर्ड के साथ कर रही है.

इससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो इसी मामले में नेक्सजेन कंपनी के सीईओ अरुण सिंह से भी पूछताछ कर चुकी है. अब जांच एजेंसी अलग-अलग अधिकारियों और संबंधित लोगों के बयानों का मिलान कर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.



एंटी करप्शन ब्यूरो दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन, और विभागीय रिकॉर्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !