Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

NSU Convocation 2026: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह संपन्न, राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रदान कीं डिग्रियाँ, राष्ट्र निर्माण में योगदान का दिया संदेश

NSU Convocation 2026: जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ. समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने अलग-अलग डिपार्टमेंट के छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं और मेधावी छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई.


राज्यपाल ने छात्रों से कहा:- शिक्षा का उपयोग समाज के लिए करें 

समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की. उन्होंने युवाओं को रोजगार की तलाश के साथ रोजगार देने की दिशा में भी सोचने का सुझाव दिया.


AI और नई शिक्षा नीति पर जोर

संतोष कुमार गंगवार ने नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा में तकनीक और नवाचार की भूमिका बढ़ रही है. उन्होंने विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित शिक्षा पर ध्यान देने और भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करने की बात कही. साथ ही निजी विश्वविद्यालयों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नशामुक्त परिसर को प्राथमिकता देने की अपील की.


शिक्षक और छात्रों की रही मौजूदगी

समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. कुलपति पीके पाणी, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह समेत शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. राज्यपाल ने कहा कि शिक्षित और जिम्मेदार युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !