Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Hunger Strike Ranchi: JPSC-JSSC आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे दो छात्रों की बिगड़ी तबीयत, एक ICU में भर्ती; स्वास्थ्य मंत्री ने जाना हाल

Hunger Strike Ranchi: JPSC, JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी छात्र आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी है. शुक्रवार को पलामू निवासी अनशनकारी राहुल की अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें तत्काल रांची सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ICU में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया.

इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे आंदोलन स्थल पर एक अन्य अनशनकारी छात्र की भी तबीयत बिगड़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह मंच से नारे लगा रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से उसे तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया.

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर लिया हालचाल
अनशनकारी राहुल की हालत गंभीर होने की सूचना मिलने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दोपहर करीब 12:30 बजे रांची सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने राहुल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और इलाज कर रहे चिकित्सकों से स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली. मंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहने देने का निर्देश भी दिया.

इस बीच आंदोलनकारी छात्रों ने मांग की है कि आंदोलन स्थल पर लगातार छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है, इसलिए वहां 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी टीम की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके.



प्रशासन ने भी लिया अस्पताल की व्यवस्था का जायजा
अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया. एसडीओ और एसडीएम सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से राहुल की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !