Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

JPSC Protest : छात्रों और सरकार के बीच वार्ता की बनी सहमति, बातचीत का रास्ता फिर खुला

JPSC Protest : JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों से मिलने शुक्रवार को भी रांची के एसडीओ पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से लंबी बातचीत की और धरना स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। मुलाकात के बाद सरकार और छात्रों के बीच वार्ता की संभावना फिर मजबूत होती नजर आ रही है।


सरकार ने रखी शर्त, वार्ता में केवल छात्र ही होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, एसडीओ ने छात्रों से कहा कि सरकार के साथ होने वाली वार्ता में केवल छात्र प्रतिनिधि ही शामिल होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति या राजनीतिक प्रतिनिधि को बातचीत का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा। हालांकि इस संबंध में एसडीओ ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार का रुख जानने के बाद छात्रों ने आपस में विचार-विमर्श किया और वार्ता में बाहरी या राजनीतिक व्यक्तियों को शामिल नहीं करने पर सहमति जता दी।


धरना स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जल्द हो सकती है बातचीत

एसडीओ ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन छात्रों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने धरना स्थल पर साफ-सफाई, बिजली, रोशनी और कमरों की व्यवस्था का जायजा लिया तथा छात्रों से उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

इस सहमति के बाद सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत का रास्ता एक बार फिर खुल गया है। संभावना जताई जा रही है कि दोनों पक्षों के बीच जल्द ही वार्ता हो सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी कह चुके हैं कि सरकार का दरवाजा छात्रों के लिए खुला है और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए संवाद को तैयार है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !