Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Bokaro News: बोकारो के दामोदर नदी में कूदी 32 वर्षीय महिला, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

Bokaro News: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहाँ की रहने वाली 32 वर्षीय सुरभि नाम की महिला ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे हिंदुस्तान पुल से दामोदर नदी में छलांग लगा दी. घटना के तुरंत बाद पुल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने फौरन इसकी सूचना पेटरवार थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच और महिला की तलाश में जुट गई है.


पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और महिला की तलाश शुरू कर दी. गोताखोरों की टीम भी नदी में खोजबीन कर रही है. खबर लिखे जाने तक महिला का कोई सुराग नहीं मिला और तलाश जारी रही. बताया गया है कि सुरभि ज्वेलर्स के व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं और मनोरंजन की पत्नी हैं. यह पता नहीं चला कि वे किस स्थिति में नदी में छलांग लगाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !