Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jharkhand News : कुख्यात प्रिंस खान के गुर्गे पर पुलिस का शिकंजा, राणा राहुल सिंह के घर चिपकाया इश्तेहार

Ranchi News : कुख्यात प्रिंस खान के करीबी राणा राहुल सिंह के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। एयरपोर्ट थाना प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ढोल-नगाड़ों के साथ लालपुर थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास पहुंची और न्यायालय से जारी इश्तेहार चिपकाया।


न्यायालय में पेश होने की चेतावनी

पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से राणा राहुल सिंह को निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि तय समय के भीतर आत्मसमर्पण या न्यायालय में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के अनुसार, रांची समेत अन्य जिलों में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्यों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को तेज किया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !