Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Hemant Soren On Environment: 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में बोले CM हेमंत सोरेन, "प्रकृति से छेड़छाड़ के दुष्परिणाम हर वर्ग को भुगतने होंगे"

Hemant Soren On Environment: पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के बढ़ते असंतुलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीर चिंता व्यक्त की है. खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्रकृति के साथ लगातार छेड़छाड़ का दुष्परिणाम समाज के हर वर्ग को भुगतने पड़ेगा.

जंगलों में दखल बढ़ेगा तो शहरों में आएंगे वन्यजीव
मुख्यमंत्री ने मानव-वन्यजीव संघर्ष के बढ़ते मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि जंगलों के लगातार सिमटने के कारण हाथी और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा, "जब हम हाथियों के घर में घुसेंगे, तो वे भी हमारे घर में घुसेंगे." उन्होंने लोगों को चेताते हुए कहा कि यह सोचना गलत है कि धन-दौलत, गाड़ियां या आधुनिक सुविधाएं किसी को प्रकृति के प्रकोप से बचा सकती हैं.



पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने का असर अमीर-गरीब सभी पर समान रूप से पड़ता है और प्रकृति के नियमों से कोई भी अछूता नहीं रह सकता.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !