Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Ranchi News : JSSC ने क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा-2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की

Ranchi News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। 19 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा की अस्थायी उत्तर कुंजी और उस पर आपत्ति दर्ज करने का लिंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट Jssc.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।


11 अगस्त तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 की रात 11:59 बजे तक अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।


आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है लिंक

आयोग ने बताया कि प्रोविजनल आंसर-की और आपत्ति दर्ज करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर Answer Key सेक्शन में अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन कर उत्तर कुंजी देख सकते हैं तथा आवश्यक होने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !