Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आज शुरू, 24 जिलों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आजसू पार्टी का दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन शुरू हो चुका है. इस सम्मेलन में झारखंड के सभी 24 जिलों से आए युवा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं. पहले दिन इंडोर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के हित से जुड़े अहम मुद्दों और संगठन को आगे मजबूत करने की रणनीति पर खुलकर चर्चा हुई.


सरकार पर युवा मुद्दों को लेकर निशाना

सम्मेलन के दौरान आजसू के नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उनका कहना है कि युवा अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है. पार्टी का कहना है कि इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व में लाना है और उनकी बात को आगे बढ़ाना है.


निर्मल महतो के श्रद्धांजलि के बाद खुला अधिवेशन होगा

दूसरे दिन आजसू के संस्थापक निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा. इसके बाद कदमा गणेश पूजा मैदान में खुला अधिवेशन होगा. आशा की जा रही है कि इसमें लगभग 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस सम्मेलन के जरिए युवा नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने की कोशिश की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !