Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jharkhand Monsoon Session: विधानसभा सत्र के चलते गृह विभाग में शनिवार-रविवार को भी होगा काम, आदेश जारी

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए राज्य सरकार ने सप्ताहांत की छुट्टियों में भी कामकाज जारी रखने का फैसला लिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित कार्यालयों को शनिवार और रविवार को नियमित कार्यदिवस की तरह संचालित करने का निर्देश दिया है।

10 अगस्त को विधानसभा में विभाग से जुड़े प्रश्नों की होगी सुनवाई
सरकार के अनुसार, विधानसभा के छठे (मानसून) सत्र के दौरान 10 अगस्त (सोमवार) को विभाग से जुड़े प्रश्न सदन में लिए जाएंगे। प्रश्नों के समय पर उत्तर तैयार करने और सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

इन शाखाओं में नहीं रहेगी सप्ताहांत की छुट्टी
जारी निर्देश के मुताबिक विभाग की सभी शाखाएं, विधानसभा कोषांग, टंकण शाखा और प्रेषण शाखा शनिवार और रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगी। इन कार्यालयों में विधानसभा सत्र से संबंधित सभी फाइलों और प्रक्रियाओं का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
विभाग ने सभी संबंधित कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालय निर्धारित दोनों दिनों में खुले रखें और यह सुनिश्चित करें कि विधानसभा सत्र से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे हो जाएं। सरकार का उद्देश्य सदन की कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार की प्रशासनिक देरी से बचना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !