Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 अगस्त को जमशेदपुर दौरे पर, शहीद निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 अगस्त (शनिवार) को एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वह शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


हेलिकॉप्टर से होगा आगमन, आमसभा में करेंगे संबोधन

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से सड़क मार्ग द्वारा स्टेट हैंगर, रांची के लिए रवाना होंगे और 12:25 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद 12:30 बजे हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर 1:00 बजे सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेगा। वहां से सड़क मार्ग से 1:05 बजे रवाना होकर 1:10 बजे उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल पहुंचेंगे। यहां वह शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।


परिसदन होते हुए दोपहर बाद रांची वापसी

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे समाधि स्थल से रवाना होकर 2:10 बजे जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगे। इसके बाद 2:25 बजे परिसदन से सोनारी हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 2:35 बजे हेलिकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगे। उनका हेलिकॉप्टर 3:00 बजे स्टेट हैंगर, रांची पहुंचेगा। वहां से सड़क मार्ग द्वारा 3:05 बजे मुख्यमंत्री आवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:25 बजे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।

सभी संबंधित विभागों को जारी किए गए निर्देश

मुख्यमंत्री सचिवालय ने दौरे को लेकर मुख्य सचिव, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कार्मिक विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पुलिस मुख्यालय, विशेष शाखा, अभियान एवं विधि-व्यवस्था शाखा, दक्षिण छोटानागपुर एवं कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, रांची एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, मुख्यमंत्री सुरक्षा, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, नागर विमानन विभाग, स्टेट हैंगर तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना भेजते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन "जेड प्लस" सुरक्षा श्रेणी से आच्छादित हैं। साथ ही चिकित्सा आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए उनका रक्त समूह बी पॉजिटिव (B+) होने की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन को पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !