Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jamtara Cyber Crime News: जामताड़ा में शर्मनाक वाकया, आंगनबाड़ी केंद्र से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क, पुलिस ने 4 को रंगे हाथों पकड़ा

Jamtara Cyber Crime News: जिस आंगनबाड़ी केंद्र को मासूम बच्चों की शिक्षा और पोषण का जरिया होना चाहिए था, उसी की चौखट से साइबर ठगी का काला कारोबार संचालित हो रहा था. झारखंड के जामताड़ा जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिण्डारी गांव स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र में छापेमारी की. पुलिस ने मौके से चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौका पाकर भागने में कामयाब रहा.
एसपी के निर्देश पर डीएसपी की अगुवाई में हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अरबाज, शरीफ, इरफान और फरीद के रूप में हुई है. पुलिस ने फरार संदिग्ध की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है. शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.

कूरियर डिलीवरी के नाम पर ऐसे बनाते थे शिकार
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह आम लोगों को कूरियर कंपनी का एजेंट बनकर फोन करता था. पार्सल डिलीवरी की प्रक्रिया पूरी करने का झांसा देकर वे पीड़ित को एक फर्जी और संदिग्ध मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए उकसाते थे. जैसे ही पीड़ित अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करता, आरोपी उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस अपने हाथ में ले लेते थे.

मिनटों में खाली कर देते थे बैंक खाते
स्मार्टफोन का एक्सेस मिलते ही यह गैंग पीड़ितों के बैंक डिटेल्स, ओटीपी और पर्सनल डेटा चुरा लेता था. इसके बाद चंद मिनटों के भीतर लोगों की मेहनत की कमाई बैंक खातों से उड़ा दी जाती थी. आरोपी आंगनबाड़ी केंद्र की आड़ में बैठकर निर्बाध रूप से देश भर के लोगों को अपना शिकार बना रहे थे.

मौके से मोबाइल, सिम कार्ड और लैपटॉप बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 11 स्मार्टफोन, 20 एक्टिवेटेड सिम कार्ड और एक लैपटॉप जब्त किया है. पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह का जाल देश के कई अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है. जामताड़ा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत नया भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !