Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jamshedpur News : निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, परिवार के सदस्यों ने किया नमन

Jamshedpur News : झारखंड आंदोलन के प्रमुख नायकों में शामिल स्वर्गीय निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए और उनकी स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


श्रद्धांजलि सभा के दौरान परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड राज्य के गठन के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके जीवन और आंदोलन से जुड़ी स्मृतियों को भी साझा किया।


झारखंड के अधिकारों के लिए समर्पित था जीवन

उपस्थित लोगों ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, अधिकार और अलग राज्य की मांग को लेकर अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी झारखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।


शहादत दिवस के अवसर पर परिवार के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा झारखंड के विकास और जनहित के लिए काम करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल भावुक रहा और लोगों ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !