Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Adityapur News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और सुविधाओं का मुद्दा उठा, जियाडा ने दिया जल्द सुधार का भरोसा

Adityapur: राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा के निदेशक से मुलाकात की। समिति के अध्यक्ष सह नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या
समिति ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से खराब हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। प्रतिनिधिमंडल ने सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार की मांग भी रखी। कई स्थानों पर जलजमाव और गंदगी की समस्या होने की बात कही गई। नियमित सफाई नहीं होने से कचरा जमा होने और इससे प्रदूषण व संक्रमण का खतरा बढ़ने की ओर भी अधिकारियों का ध्यान दिलाया गया।

स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा
समिति ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट खराब हैं। इससे रात के समय कामगारों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसके साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई।

बरसात के बाद सड़कों और नालियों पर शुरू होगा काम
प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनने के बाद जियाडा एमडी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और नालियों के काम का टेंडर हो चुका है। बरसात खत्म होने के बाद काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल वेस्ट के निस्तारण के लिए भी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और करीब एक सप्ताह के भीतर काम शुरू होने की उम्मीद है। सुरक्षा एजेंसियों के चयन से संबंधित प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। जियाडा एमडी ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कामों में बदलाव दिखाई देने लगेगा।

समिति ने जताई संतुष्टि
पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि जियाडा एमडी की ओर से दिए गए आश्वासन से औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों और उद्योग संचालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैठक से पहले प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन और उपनिदेशक दिनेश रंजन का गुलदस्ता और शॉल देकर स्वागत किया। मौके पर एसएन यादव, एसडी प्रसाद, शिक्षाविद संध्या प्रधान, सोनू पासवान, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ यादव, संदीप कुमार साहू, विमल दास, प्रभाष झा, मिथिलेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, सिमरन मेहरा, भुवनेश्वर यादव, ओम प्रकाश, फनिंदर यादव, कैलाश शाह, अश्विनी कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रामानंद भक्ता, सेवा सिंह, कुमार विपिन बिहारी सिंह और छविनाथ प्रसाद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !