Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Jamshedpur Jugsalai Crime: जुगसलाई में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

Jamshedpur: शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक पर चाकू जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना फाटक के पास उस समय घटी, जब युवक मोहम्मद शहंशाह (23) का किसी बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर शहंशाह पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को दो जगह चाकू लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घायल मोहम्मद शहंशाह जुगसलाई के गौरी शंकर रोड का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !