Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Jamshedpur Police: चाकुलिया लूट कांड का खुलासा, दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और लूट का सोना बरामद

Jamshedpur: चाकुलिया के पुराना बाजार क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी अरुण नंदी उर्फ खोकन नंदी से हुई डेढ़ किलो सोने की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र से की गई, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मो. रफीक (48) और निरंजन गौड़ के रूप में हुई है। मो. रफीक मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का रहने वाला है और एक कुख्यात शूटर है, जो बिहार और झारखंड के कई लूटपाट और आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। वहीं, निरंजन गौड़ जमशेदपुर के बागबेड़ा का निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सोना, एक बाइक, एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

घटना के बाद एसएसपी और ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने पश्चिम बंगाल के जामबनी थाना क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान तीनों अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देख तीनों भागने लगे, लेकिन दो को धर दबोचा गया, जबकि एक फरार हो गया।

एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि मो. रफीक लंबे समय से लूटपाट और हथियारबंदी की वारदातों में शामिल रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस खुलासे से चाकुलिया में लूट की गुत्थी सुलझने के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !