Jharkhand Weather Update: झारखंड में रविवार को मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा समेत आसपास के इलाकों में मौसम का असर ज्यादा रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
कई जिलों में बारिश, शनिवार को जमशेदपुर में 52.4 मिमी वर्षा
कई जिलों में बारिश, शनिवार को जमशेदपुर में 52.4 मिमी वर्षा हुई। कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और बोकारो समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे पहले शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में 7.4 मिमी, जमशेदपुर में 52.4 मिमी, डाल्टनगंज में 13.6 मिमी, चाईबासा में 9.4 मिमी और बोकारो में 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। खूंटी में 19 मिमी और लातेहार में 9 मिमी वर्षा हुई। रांची में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
10 से 12 अगस्त तक बारिश का दौर, बिजली गिरने की भी संभावना
10 से 12 अगस्त तक बारिश का दौर, बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 12 अगस्त तक पूरे झारखंड में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 अगस्त को दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 11 और 12 अगस्त को भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 13 और 14 अगस्त को भी अधिकांश जिलों में बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।
रांची में 12 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम
रांची में 12 अगस्त तक बदला रहेगा मौसम। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना और बादलयुक्त रहने की संभावना है। 12 अगस्त तक दिन में दो या उससे अधिक बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 13 और 14 अगस्त को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
झारखंड में अब तक सामान्य से 21% कम बारिश
झारखंड में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आंकड़ों के अनुसार झारखंड में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य में औसतन 465.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 590.8 मिमी है। चतरा में 55 प्रतिशत और गोड्डा में 57 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है। देवघर में 46 प्रतिशत, गिरिडीह में 41 प्रतिशत और कोडरमा में 43 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि रांची और साहिबगंज में बारिश की कमी केवल 8 प्रतिशत रही है।