Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Strait Of Hormuz : "दबाव के आगे नहीं झुकेंगे", राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का अमेरिका को जवाब; ओमान तट पर तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक

Strait Of Hormuz : पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य और कूटनीतिक गतिरोध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को लेकर ईरान ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है. महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्ग को बहाल करने के बदले ईरान ने अमेरिका के सामने कई सख्त शर्तें रख दी हैं. ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक उसके खिलाफ लगी आर्थिक पाबंदियों को हटाया नहीं जाता, अमेरिकी सेना की वापसी नहीं होती और युद्ध के नुकसान का हर्जाना नहीं दिया जाता, तब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती.
आर्थिक नाकेबंदी हटाने और फ्रीज एसेट्स की बहाली की मांग
ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोल्घादर ने अमेरिका को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन को ईरान के खिलाफ लागू तमाम आर्थिक प्रतिबंध और समुद्री घेराबंदी तुरंत खत्म करनी होगी. इसके अलावा, मध्य पूर्व क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति कम करने, विदेशों में जब्त की गई ईरानी संपत्तियों को अनफ्रीज करने और ईरान के सहयोगी समूहों पर हमले रोकने की मांग रखी गई है.

14-सूत्रीय समझौते की शर्त, ओमान तट के पास फिर हुआ हमला
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तभी संभव है जब अमेरिका 14-सूत्रीय शुरुआती समझौते की शर्तों को स्वीकार करे. एक तरफ जहाँ टेबल पर कूटनीतिक जंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच ओमान के पूर्वी तट के पास एक और व्यावसायिक पोत को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई है.

UAE का गंभीर आरोप,  तेल टैंकर पर दागी गई मिसाइल
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने आरोप लगाया है कि ईरान ने होर्मुज मार्ग से गुजर रहे उसके एक तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया है. यूएई की सरकारी ऊर्जा फर्म एडनॉक (ADNOC) के मुताबिक, अब तक उनके लगभग 15 जहाजों को ड्रोन या मिसाइल से निशाना बनाया जा चुका है. ओमान तट से 18 समुद्री मील दूर हुए इस ताजा हमले में गनीमत यह रही कि जहाज और उस पर सवार पूरा क्रू सुरक्षित है.

"झुकेंगे नहीं", राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का अमेरिका को जवाब
हालात सुधारने की कोशिशों पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया है कि मध्यस्थता के लिए ईरान और ओमान के बीच लगातार बातचीत चल रही है. हालांकि, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अपने बयान में रुख पूरी तरह सख्त रखा. उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह के बाहरी दबाव या धमकियों के आगे ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा.

क्रूड ऑयल की सप्लाई और समुद्री पर्यावरण पर संकट
दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्ग में जारी इस रुकावट से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मचने की आशंका है. कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने से दुनिया भर में ईंधन की कीमतें आसमान छू सकती हैं. इसके अलावा, हमले का शिकार हुए कैरोलीन बेजेंगी नामक तेल टैंकर से हो रहे ऑयल स्पिल (तेल रिसाव) की वजह से समुद्री पर्यावरण और जलीय जीवों पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !