Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Jamshedpur News : 10 साल में 101 से बढ़कर 1001 हुई कांवरियों की संख्या, विकास सिंह की पहल पर रवाना हुई बाबा धाम यात्रा

Jamshedpur News :  डिमना से इस वर्ष 1001 श्रद्धालुओं की कांवर यात्रा बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना की जा रही है। करीब 10 साल पहले 101 कांवरियों से शुरू हुई यह यात्रा अब 1001 श्रद्धालुओं तक पहुंच गई है। यात्रा का आयोजन विकास सिंह की पहल पर किया जा रहा है।


रघुवर दास, कुणाल षाड़ंगी और सुधा गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल

यात्रा रवाना होने से पहले आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कुणाल षाड़ंगी, मेयर सुधा गुप्ता समेत कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों को शॉल और अन्य वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।


आठ दिनों की होगी कांवर यात्रा, निःशुल्क भोजन और ठहरने की व्यवस्था

आयोजकों के अनुसार, बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से कांवरियों के लिए यात्रा के दौरान रहने, खाने और ठहरने की व्यवस्था निःशुल्क की गई है। कांवरियों के लिए बस सेवा, भोजन, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


यह यात्रा करीब आठ दिनों की होगी। कांवरिए टाटानगर से बस के माध्यम से सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद बासुकीनाथ धाम जाएंगे। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं की टाटानगर वापसी होगी। आयोजकों ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा कराई जा रही है। 101 श्रद्धालुओं से शुरू हुई यह पहल अब 1001 कांवरियों तक पहुंच गई है। इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !