Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Inter College Band: झारखण्ड के सभी जिलों के इंटर कालेजों को बंद किये जाने से जहां एक तरफ छात्र और छात्रा परेशान

inter College Band: झारखण्ड के सभी जिलों के इंटर कालेजों को बंद किये जाने से जहां एक तरफ छात्र  और छात्रा  परेशान हैँ ।

वहीँ सत्र 2024-26 के छात्रों की शिक्षा भी अधर पर लटक गया हैँ ऐसे मे छात्र जदयू एवं  छात्र संघर्ष समिति द्वारा जिला शिक्षा विभाग कार्यालय मे तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस दौरान भारी संख्या मे छात्र प्रदर्शन करते नजर आये हैं ।

 इन्होने कहा की नई शिक्षा नीति के अनुसार आगामी वर्ष 2026 तक तमाम स्कूलों को इंटर के शिक्षा हेतु अपग्रेड करने का निर्देश जारी किया गया हैँ, ऐसे मे झारखण्ड राज्य सरकार ने पहले से सत्र 2024-26 की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी दूसरे स्कुल कालेजों मे स्थानंतरित करने का आदेश जारी कर दिया गया हैँ

 जबकि सत्र 2024-26 के छात्रों का तक़रीबन छह माह की पढ़ाई की  अवधी बाकी हैँ, ऐसे मे उन्हें दूसरे स्कुल कालेजों मे शिफ्ट करना न्याय संगत नहीं हैँ

 इन्होने कहा की इस सत्र के तमाम छात्रों को उसी कालेज मे शिक्षा देनी चाहिए जहां उनका नामांकन पूर्व से हुआ हैँ, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र जदयू के नेता हेमंत पाठक ने बताया की आज प्रदर्शन कर विभाग को इस समस्या से अवगत करवाया गया हैँ आगे अगर इसपर करवाई नहीं तो आगमी  दिनों मे बड़ा आंदोलन किए जाने की संभावना है 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !