Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Gumla News : गुमला पुलिस ने अंतरराज्यीय कोरई गैंग का किया सफाया, 11 आरोपी गिरफ्तार; सोना-चांदी और हथियार बरामद

Gumla News : गुमला पुलिस ने अंतरराज्यीय कोरई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य कई राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। गुमला जिले के पालकोट और घाघरा में सोना कारोबारियों से हुई दो बड़ी लूट का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों घटनाओं के पीछे इसी गिरोह के सदस्यों का हाथ बताया जा रहा है।


गुप्त सूचना पर 7 आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर 4 और पकड़े गए

एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को गिरोह के सक्रिय सदस्यों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पालकोट के बिल्डिंगबीरा में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सबसे पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


70 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और नकदी बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 70 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा एक देशी पिस्तौल, दो देसी कट्टा, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस अब बरामद सामान के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले किन-किन स्थानों पर वारदातों को अंजाम दिया था।


दो बड़ी सोना लूट का हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, पालकोट और घाघरा में सोना कारोबारियों से हुई दो अलग-अलग बड़ी लूट की घटनाओं का उद्भेदन कर लिया गया है। इन मामलों में लूटे गए सामान और गिरोह के सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह की अन्य वारदातों की जानकारी भी सामने आ सकती है। पुलिस के अनुसार, कोरई गैंग के कुछ छोटे सदस्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं और उसके नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !