Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बालीगुमा में गुमटी की आड़ में चल रहे अवैध गांजा व नशीली सिरप के कारोबार का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालीगुमा स्थित एनएच-33 के किनारे एक गुमटी में छापेमारी की. पुलिस ने यहां से 2 किलो से अधिक गांजा और कोडीन युक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा (34 वर्ष) को गिरफ्तार किया. उसके पास से 2 किलो 60 ग्राम गांजा, 100 एमएल की कोडीन युक्त सिरप की 7 बोतल और 3,320 रुपये नकद मिले हैं.

बिस्किट-चॉकलेट की दुकान के पीछे चल रहा था नशे का धंधा
ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया कि 8 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि बालीगुमा में किया कार शोरूम के पास एक गुमटी में नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है. बाहर से यह गुमटी बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के तौर पर संचालित होती थी, लेकिन इसकी आड़ में गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की सूचना थी.

सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की गई. पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई.

गुमटी की तलाशी में अलग-अलग पैकेट में रखा कुल 2.060 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इसमें करीब 790 ग्राम गांजा छोटी-छोटी पुड़ियों में रखा था, जबकि 1.270 किलोग्राम गांजा हरे रंग की पॉलिथीन में मिला.



इसके अलावा ONEREX Codeine Phosphate Syrup की 100 एमएल वाली 7 बोतलें, गांजा बिक्री से मिले 3,320 रुपये, एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 11 मिट्टी के चिलम और एक Redmi स्मार्टफोन भी पुलिस ने जब्त किया.



पूछताछ में सामने आया संगठित कारोबार का कनेक्शन
पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर आरोपी से पूछताछ शुरू की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर गांजा की बिक्री का अवैध कारोबार चलाने की जानकारी दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !