Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ देवेन्द्र नाथ महतो का अनशन जारी, मंत्रियों की अपील पर बोले:- "लिखित आश्वासन के बिना नहीं खत्म होगी भूख हड़ताल"

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेन्द्र नाथ महतो से सरकार की ओर से गठित हाईलेवल कमेटी के मंत्रियों ने WhatsApp के जरिए बातचीत की.

मंत्रियों दीपिका पांडेय सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय यादव और चमरा लिंडा ने देवेन्द्र नाथ महतो से भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की. मंत्रियों ने उनसे आंदोलन खत्म कर सरकार के साथ बातचीत आगे बढ़ाने का आग्रह किया.

वहीं, देवेन्द्र नाथ महतो ने मंत्रियों की पहल के लिए आभार जताया, लेकिन भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा.



देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !