Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-09

Jamshedpur DD Bar Case: बिष्टुपुर डीडी बार हत्याकांड मामले में नीरज सिंह के मददगारों पर पुलिस का शिकंजा; शशांक और हर्जित की CDR जांच शुरू

Jamshedpur DD Bar Case: जमशेदपुर के बिष्टुपुर के डीडी बार के बाहर हिमांशु और प्रत्युष पर हुए जानलेवा हमले की जांच अब आरोपियों की फरारी के दौरान उन्हें मिले संभावित सहयोग और संपर्कों तक पहुंच गई है. सभी आरोपियों के जेल जाने के बाद पुलिस ने उनके कथित स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर केस डायरी जमा कर दी है. अब मामले में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी चल रही है.

जांच के अगले चरण में पुलिस नीरज सिंह के साथ फरारी के दौरान मौजूद रहे दो लोगों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीरज ने पूछताछ में बताया है कि फरार रहने के दौरान वह शशांक शेखर और हर्जित सिंह के साथ हिमाचल प्रदेश गया था. इसके बाद राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.

नीरज के इस बयान के बाद पुलिस ने शशांक शेखर और हर्जित सिंह के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच शुरू कर दी है. जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि फरारी के दौरान नीरज किन लोगों के संपर्क में था और उसने किन-किन लोगों से बातचीत की थी.

पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि शशांक शेखर और हर्जित सिंह भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं. दोनों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक दोनों के संबंध में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.



फिलहाल पुलिस डीडी बार हमले की मूल घटना की जांच के साथ आरोपियों के फरार रहने के दौरान उनके संपर्क में आए लोगों और संभावित मदद की भी पड़ताल कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !