Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Ranchi News : विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों की गैरहाजिरी पर जताई नाराजगी, बोले:- सवाल पूछकर सदन से गायब रहते हैं सदस्य

Ranchi News : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों की उपस्थिति को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई बार विधायक सदन में सवाल पूछते हैं, लेकिन जब उनके सवालों पर चर्चा का समय आता है तो वे सदन में मौजूद नहीं रहते। इससे सदन की गरिमा प्रभावित होती है।


सवाल के समय सदस्यों की गैरमौजूदगी पर अध्यक्ष सख्त

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों को अपने सवालों और सदन की कार्यवाही के प्रति गंभीर रहना चाहिए। सवाल पूछने के बाद संबंधित सदस्य का सदन में मौजूद रहना जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपने सवाल पर सरकार से जवाब मांग सके। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष सदस्यों के नाम पुकारकर उनकी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे। इसी दौरान विधायक अरूप चटर्जी का नाम पुकारे जाने पर उन्हें अनुपस्थित बताया गया।


अरूप चटर्जी बोले:- मैं सदन में मौजूद हूं

अरूप चटर्जी ने तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा कि वह सदन में मौजूद हैं। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

वहीं, विधायक प्रदीप यादव और जयराम महतो सदन में देर से पहुंचे। उस समय तक उनके सवालों के लिए नाम पहले ही पुकारे जा चुके थे। दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि उनके सवालों को भी सदन में लिया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “गाड़ी आगे बढ़ चुकी है।” इसके बाद दोनों विधायकों के सवालों को उस क्रम में नहीं लिया गया और सदन की कार्यवाही निर्धारित क्रम के अनुसार आगे बढ़ती रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !