Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

BJP MLA Detained Ranchi: विधानसभा घेराव और CM आवास प्रदर्शन के बीच बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के दिग्गज नेता हिरासत में, खेलगांव भेजे गए

BJP MLA Detained Ranchi: झारखंड विधानसभा के घेराव की तैयारी के बीच रांची में भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. विधानसभा घेराव में शामिल होने की तैयारी कर रहे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए नेताओं को बाद में खेलगांव ले जाया गया.


बताया जा रहा है कि भाजपा के कुछ विधायक मुख्यमंत्री आवास की ओर पहुंचे थे. वे वहां धरना देने की तैयारी में थे. पुलिस ने मौके पर ही उन्हें रोक लिया और हिरासत में लेकर खेलगांव भेज दिया.



वहीं, पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू के खिलाफ अलग कार्रवाई की. दोनों नेताओं को उनके आवास से ही हिरासत में लिया गया. इसके बाद उन्हें भी खेलगांव पहुंचाया गया.







खेलगांव में हिरासत में लिए गए भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ पार्टी के कई समर्थक भी मौजूद हैं. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने खेलगांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !