Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Current News : छात्रों से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, अमित शाह देंगे जवाब

Current News : केंद्र सरकार संसद के मॉनसून सत्र में छात्रों से जुड़े पेपर लीक और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है, उन पर सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह जवाब देंगे।


NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर चर्चा की मांग

हाल के NEET पेपर लीक और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर विपक्ष लगातार संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। इन मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। 4किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि जब सदन में छात्रों के आंदोलन और उनसे जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो, तो हंगामा न किया जाए और गंभीरता से अपनी बात रखी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है और संसद में इन विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा होनी चाहिए।


बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में बनी सहमति

जानकारी के अनुसार, बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में सरकार की ओर से छात्र आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही गई। सरकार का कहना है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों को संसद में उचित तरीके से उठाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष ने BAC की बैठक में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर भी चर्चा की मांग रखी है। वहीं, प्रस्तावित FCRA संशोधन विधेयक और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा को लेकर BAC की बैठक में फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !