Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Prime Minister Narendra Modi: पीएम मोदी ने लवलीना बोरगोहेन की देशभक्ति को सराहा, विदेश में गलत नक्शा देखकर मुक्केबाज ने दर्ज कराया था विरोध

Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाली भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की देशभक्ति और सजगता की जमकर तारीफ की. सोमवार को पदक विजेता खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उस घटना का जिक्र किया, जब ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत का गलत नक्शा देखकर लवलीना ने तुरंत आपत्ति जताई थी.
गलत नक्शे पर तुरंत जताया विरोध
लवलीना ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम एक रेस्टोरेंट में जश्न मना रही थी. इसी दौरान उन्हें दीवार पर भारत का गलत और विवादित नक्शा लगा दिखाई दिया. उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट प्रबंधन से संपर्क कर नक्शा हटाने की मांग की.

रेस्टोरेंट ने मानी गलती
लवलीना के विरोध के बाद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने अपनी गलती स्वीकार की और गलत नक्शे को हटाकर सही नक्शा लगाने का आश्वासन दिया. पीएम मोदी ने इस घटना पर गर्व जताते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी सिर्फ मैदान में ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी भारत के जिम्मेदार ब्रांड एम्बेसडर हैं.

ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन
बातचीत में ग्लासगो में भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन और "खेलो इंडिया" की भूमिका पर भी चर्चा हुई. भारतीय मुक्केबाजी दल ने 7 स्वर्ण और 3 रजत समेत कुल 10 पदक जीते. पूरे खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य समेत कुल 39 पदक हासिल कर चौथा स्थान पाया. लवलीना ने कहा कि "खेलो इंडिया" जैसी योजनाएं युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर दे रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !