Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Seraikela Muharram updates: सरायकेला में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस के लिए तय किया गया रूट मैप

सरायकेला: बुधवार को सरायकेला थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) यस्मिता सिंह और थाना प्रभारी विनय कुमार ने की। बैठक में अंचल अधिकारी भोलानाथ महतो, सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, समिति के अन्य सदस्य और कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि इस बार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन जगहों से ही मोहर्रम जुलूस निकलेगा, जबकि पहले चार जगहों से जुलूस निकाला जाता था। जुलूस के लिए तय रूट मैप के अनुसार ही जुलूस निकालने की अनुमति होगी।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अंचल अधिकारी ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अश्लील गाने शेयर करने वालों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशा कर हुड़दंग मचाने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में सभी ने मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !