Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-02

Rajnagar Road Accident: राजनगर सड़क हादसे में भीषण टक्कर, 20 से अधिक यात्री घायल

राजनगर: बुधवार शाम 5:30 मेेेे मुख्य मार्ग पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा केसरगड़िया के समीप  हुआ, जब ओडिशा के बारबिल से टाटानगर की ओर जा रही मां पार्वती नाम यात्री बस की टक्कर एक तेज रफ्तार हाईवा से हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा अनियंत्रित गति में था और सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस चालक के साथ कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल एवं राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !