Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jamshedpur News: सीएम हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर JMM कार्यकर्ताओं ने सोनारी में किया पौधरोपण

Jamshedpur News: झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सोनारी दुमुहानी क्षेत्र में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम का नाम था “एक पेड़ हेमन्त दा के नाम". जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में यहाँ 51 पौधे लगाए गए और मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया. पार्टी के मुताबिक, जिलेभर में इस अभियान के तहत लगभग एक हजार पौधे लगाए गए हैं.


जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का महत्व

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा लंबे समय से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर जोर देता आया है. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्राकृतिक संसाधनों को पूंजीपतियों के हित में समझौता करने की कोशिश कर रही है, जो पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है.


जन्मदिन पर प्रकृति संरक्षण की पहल

वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार ने लोगों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पार्टी नेताओं के अनुसार, पौधरोपण कार्यक्रम का मकसद जन्मदिन के अवसर को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था.


कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो, वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरीन, लालटू महतो, खुद्दू उरांव, उमानाथ झा, नरोतम दास, सरोज महापात्रा, अजय रजक, मो. समद, फैयाज अहमद खान, प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, अभय पांडेय, गुरमीत सिंह गिल समेत बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !