Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jamshedpur Crime News: बर्मामाइंस अफताब आलम हत्याकांड में एक नाबालिग निरुद्ध, निशानदेही पर कैरेज कॉलोनी से देशी पिस्टल बरामद

Jamshedpur Crime News: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुए गोलीकांड में पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया है. इस घटना में मो. अफताब आलम को गोली लगी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. पुलिस ने निरुद्ध किशोर की निशानदेही पर कैरेज कॉलोनी से वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल बरामद की है.


पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त की रात अफताब आलम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी. गंभीर रूप से घायल अफताब को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.


सुनसुनिया गेट के पास से पकड़ा गया किशोर
मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर 9 अगस्त को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गेट के पास से एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया.

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कैरेज कॉलोनी में छापेमारी की, जहां से घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल बरामद हुई.

पहले भी 10 आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में इससे पहले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल एक देशी पिस्टल, दो गोलियां, एक मैगजीन और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं.

किशोर पर पहले से तीन मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, निरुद्ध विधि-विरुद्ध किशोर का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. वह पहले से तीन अन्य आपराधिक मामलों में आरोपित रह चुका है.

फिलहाल पुलिस गोलीकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और बरामद हथियार समेत अन्य साक्ष्यों को अनुसंधान में शामिल किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !