Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jharkhand News: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सरयू राय नाराज, बोले- लाठी नहीं बातचीत से निकलेगा समाधान

Jharkhand News: अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे झारखंड के छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से छात्रों के साथ तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील की है.
सरयू राय ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान बल प्रयोग से नहीं हो सकता. सरकार को आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और जो मुद्दे जायज हैं, उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

छात्रों से बातचीत के बाद बोले सरयू राय
विधायक ने बताया कि आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों ने उनसे बातचीत की है. उनकी बातों को सुनने के बाद उन्हें लगा कि छात्रों की कई मांगें उचित हैं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों के लिए आवाज उठाना सभी नागरिकों का अधिकार है और छात्रों के मामलों में सरकार को विशेष संवेदनशीलता दिखानी चाहिए.



आंदोलन स्थल पर भेजी मदद
सरयू राय ने बताया कि आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जमशेदपुर से छात्रों की सहायता के लिए पहुंचे अमित शर्मा, नीरज सिंह, विवेक पाण्डेय और श्रवण पासवान से सहयोग करने को कहा है.

उनके सहयोगी जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों के बीच मौजूद हैं. वहां छात्रों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स, रात के भोजन, फल और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है.

सरकार से तत्काल वार्ता की अपील
सरयू राय ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह छात्रों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाए और उनकी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार करे. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से स्थिति और बिगड़ सकती है, जबकि बातचीत के जरिए समाधान का रास्ता निकाला जा सकता है.

उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठी चलाने से समस्या खत्म नहीं होगी. सरकार को उनकी बात सुनकर संवाद के माध्यम से रास्ता निकालना चाहिए.

सरयू राय ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आंदोलनरत छात्रों की जायज मांगों के समर्थन में हैं और उनके समाधान के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग जारी रखेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !