Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की रफ्तार होगी तेज: 40 Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 13-14 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मंगलवार, 11 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज राज्य के करीब 14 जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 16 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

14 जिलों में गरज के साथ हो सकती है बारिश
आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश हो सकती है। कई इलाकों में स्थानीय स्तर पर गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक आज इन जिलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

40 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
रांची मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त के बीच झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में गरज, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंकों की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम खराब होने के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और अन्य ऊंची संरचनाओं के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

13-14 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान
13-14 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात से बचाव के लिए बारिश और गरज के समय खेत, तालाब, नदी और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को भी आंधी-वज्रपात के दौरान खेतों में काम रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है। कुल मिलाकर 15 अगस्त तक राज्य में मौसम बादल, बारिश और उमस वाला रहने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !