Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Seraikela Road Accident: नीमडीह के घाघरा नाला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल; MGM रेफर

Seraikela Road Accident: सरायकेला के नीमडीह थाना क्षेत्र में घाघरा नाला के पास मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

घायलों की पहचान पात्थरडीह गांव निवासी सागर गोपे (21), विष्णु गोपे (19) और रामकमल गोपे (45) के रूप में हुई है.

पूजा कर लौट रहे थे दो युवक
जानकारी के अनुसार, सागर गोपे और विष्णु गोपे पश्चिम बंगाल के लिहोरिया में पूजा-अर्चना करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से रामकमल गोपे अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे.



बताया जा रहा है कि रामकमल सड़क पार करने के लिए बाइक का इंडिकेटर जलाए हुए थे. इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.



ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नीमडीह थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.



सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर बताई गई. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के MGM अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है.  पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !