Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Chatra News : मनोहर गंझु के करीबी कुलदीप गंझु गिरफ्तार, लेवी व नक्सली गतिविधियों में भूमिका का आरोप

Chatra News :  लावालौंग थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कुलदीप गंझु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, कुलदीप का नक्सली मनोहर गंझु से करीबी संपर्क था और वह उसके लिए खाने-पीने समेत अन्य जरूरी सामान पहुंचाता था।


मनोहर गंझु तक पहुंचाता था जरूरी सामान

पुलिस के मुताबिक कुलदीप गंझु का संपर्क वर्ष 2023 में मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से भी था। इसी संपर्क के बाद उसकी नजदीकी मनोहर गंझु से हुई। पुलिस का आरोप है कि वह लगातार मनोहर गंझु के संपर्क में रहकर उसके लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराता था। पुलिस के अनुसार, कुलदीप गंझु पर ठेकेदारों और मनोहर गंझु के बीच लेवी की रकम के सेटलमेंट में भूमिका निभाने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि वह मनोहर गंझु के संपर्क में रहकर इलाके में उसके प्रभाव को बनाए रखने में मदद करता था।


पहले भी NDPS मामले में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, कुलदीप गंझु का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले NDPS एक्ट से जुड़े मामले में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी लावालौंग थाना कांड संख्या 63/2022 के मामले में हुई है। यह मामला 18 नवंबर 2022 को दर्ज किया गया था, जिसमें CLA एक्ट की धारा 17(i)(ii) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप गंझु, पिता मुकुंद गंझु, ग्राम सिल्दाग, थाना लावालौंग, जिला चतरा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई में लावालौंग थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !