Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-11

Seraikela Crime News: नीमडीह में बुजुर्ग सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी हत्याकांड का 36 घंटे में खुलासा, पोता ही निकला हत्यारा, बहरागोड़ा से गिरफ्तार

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के रावताड़ा गांव स्थित शिवपुरी कॉलोनी में 67 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी सुप्रीति मजूमदार की हत्या के मामले का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पोते विकी गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। उसे पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुमारदाह गांव से सोमवार देर रात पकड़ा गया।

घर में घायल मिली थीं सुप्रीति मजूमदार
रविवार 9 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे सुप्रीति मजूमदार घर के अंदर गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान हालत में मिली थीं। चीख-पुकार सुनकर उनकी बहू छत से नीचे पहुंची और घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सुप्रीति पर उनके पोते विकी गोस्वामी ने हमला किया था। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में परिवार के सदस्यों के बयान में अंतर सामने आने से पुलिस को घटना की कड़ियां जोड़ने में परेशानी हुई।

अलग-अलग पूछताछ और तकनीकी जांच से मिला सुराग
पुलिस ने सभी परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की और उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तकनीकी सहायता से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया। जांच में सामने आया कि घटना के बाद विकी गोस्वामी बहरागोड़ा के कुमारदाह स्थित अपने पैतृक गांव चला गया था। इसके बाद नीमडीह पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !